छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कच्ची दीवार ढहने से 11 बकरियों की मौत, गरीब पशुपालक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 11 बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दीवार के पास करीब 20 से 30 बकरियां और बकरे मौजूद थे।
दीवार गिरने से कई बकरियां मलबे में दब गईं, जिनमें गर्भवती बकरियां भी शामिल थीं। वहीं चार बकरों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद गरीब पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी गई है। मृत बकरियों और बकरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पशुपालक के मुताबिक इस हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गरीब परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है, ताकि आकस्मिक हादसे में हुए इस बड़े नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित पशुपालक परिवार को कितनी राहत मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply