छत्तीसगढ़

प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका, ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने डरा-धमका कर किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा. छत्तीसगढ़ में आज फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सरगुजा में 3 दरिंदों ने एक 15 साल की किशोरी को 4 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप के घिनौने वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता ने घटना की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेमी ने पीड़िता को अपने दोस्त के घर पर मिलने बुलाया था. पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने पहुंची ही थी, कि इसी बीच प्रेमी के अन्य दो दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह भी वहां पहुंच गए. इसके बाद दरिंदो ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देते हुए लगातार 4 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे. 

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

पीड़िता जब घर लौटी तो उसने परिजनों से अपनी पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पीड़िता के साथ दरिमा थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ पास्को अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और नाबालिक प्रेमी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply