छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंची ED की टीम : सुकमा-कोंटा में बने भवन को लेकर मांगा जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारियों की रवानगी के बाद कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकित सिंग गेंदू ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजीव भवन पहुंचे थे। उन्होंने सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर कई जानकारियां मांगी है। ईडी अफसरों ने समन जारी करते हुए 27 फरवरी तारीख तक जवाब मांगा है। हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, कानून अपना काम कर रहा है। ईडी को कोई जानकारी मिली होगी। सोर्स के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। पूर्व सरकार ने जिस तरीके से कम किए हैं, योजनाबद्ध तरीके से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया गया है, इन्हीं तथ्यों के आधार पर रेड मारी होगी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इससे पहले कांग्रेस नेता कवासी लखमा से इस संबंध में पूछताछ की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के चार अधिकारी सुरक्षाबलों के साथ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

यहां अधिकारियों की मुलाकात पार्टी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु से हुई। उनके जानकारी हासिल की गई है। इस बीच, ईडी के एक्शन पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला

ईडी का आरोप है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाले का सबसे अहम कड़ी है। इस घोटाले की शुरुआत एफएल-10 लाइसेंस के साथ हुई। 3 साल तक यह धांधली चली, जिसमें कथित तौर पर लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। उनको 36 महीने में 72 करोड़ रुपए मिले। ईडी का आरोप है कि यह घोटाला करीब 2,100 करोड़ रुपए से अधिक का है।

Related Articles

Leave a Reply