छत्तीसगढ़

देवी दर्शन करने आई सात साल की मासूम बंदर से डरकर 200 फिट ऊंची पहाड़ी से गिरी, पैर टूटा पर बच गई जान

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक सात साल की मासूम बंदरों के डर से 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसका पैर टूट गया, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। उदयपुर रामगढ़ पहाड़ी का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार, 7 वर्ष की मासूम बच्ची अपने परिवार के साथ रामगढ़ पहाड़ी पर स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गई थी। राम मंदिर दर्शन करने के बाद जानकी तालाब के पास बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के डर से बच्ची 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद मौके पर मौजूद जिला प्रशासन पुलिस टीम ने उसका रेस्क्यू किया। इस हादसे में बच्ची का पैर टूट गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

See also  छत्तीसगढ़: अटल आवास में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 4 युवतियों और दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply