छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सक्ती। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां डभरा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जानकारी के अनुसार यह हादसा कोटमी गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों युवक बहन के घर से त्योहार की रोटी पहुंचाकर वापस बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में अजय सिदार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, आस पास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय सिदार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए घायल अनिल यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच व पूछताछ में जुट गई है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply