छत्तीसगढ़

TET की परीक्षा फिर से, जानिए व्यापम ने क्यों लिया फैसला

धमतरी: एक तरफ जहां पूरे देशभर में नीट की परीक्षा सुर्खियों में बनी हुई है तो वही छत्तीसगढ़ में नीट के साथ टीईटी परीक्षा भी विवादों में रही. धमतरी में TET की परीक्षा में लापरवाही का आरोप लगने के बाद व्यापम अब एक बार फिर एग्जाम आयोजित कर रहा है. 20 जुलाई को धमतरी के भखारा स्थित महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई है.

धमतरी में दोबारा टीईटी एग्जाम: व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने बीते 23 जून को धमतरी के भखारा स्थित महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की. इसमें द्वितीय पाली में आंसर कॉपी लगभग डेढ़ घंटे देरी से बांटने का आरोप लगा. अभ्यर्थियों ने इसके लिए काफी हंगामा किया. नीट स्कैम के बाद छत्तीसगढ़ में टीईटी एग्जाम में हुई इस लापरवाही ने राजनीतिक रूप ले लिया. अभ्यर्थियों ने कलेक्टर से लेकर सीएम तक आवेदन देकर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी भखारा सेंटर के अभ्यर्थियों को एक और मौका देने की मांग की. जिसके बाद व्यापम ने टीईटी की परीक्षा दोबारा लेने का फैसला किया.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

टीईटी की परीक्षा कब: जीआर मरकाम, एडीएम ने बताया “20 जुलाई को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा में उपस्थित 288 परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के लॉगिन में प्रवेश पत्र 15 जुलाई से उपलब्ध होंगे. ओएमआर शीट देरी से देने के कारण ये फैसला लिया गया है.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

ऐसे परीक्षार्थी, जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी पहले ही ओएमआर शीट को निरस्त माना जाएगा. उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा. जबकि जो परीक्षार्थी पुनः परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply