छत्तीसगढ़

दिनेश को अंतिम विदाई देने उमड़ा शहर : श्रद्धांजलि सभा में बोले सीएम साय- पाकिस्तान को भुगतना होगा इसका खामियाजा

रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार हुआ। बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। सीएम साय, मंत्री ओपी चौधरी, गृहमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में परिजन और आम लोग मौजूद रहे। पूरे शहर ने नम आंखों से मिरानिया को अंतिम विदाई दी। 

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

मंत्रियों और परिजनों की मौजूदगी में मारवाड़ी मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। सीएम साय ने मिरानिया के बेटे शौर्य से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीएम साय ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि, इस दुख की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आतंकियों ने की कायराना हरकत- सीएम साय 

सीएम साय ने आगे कहा कि, पहलगाम में आतंकियों ने कायराना हरकत की। धर्म पूछकर मारा गया। इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना होगा। प्रभु से प्रार्थना है कि, दिनेश की आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि, सड़क चौक का नाम दिनेश जी के नाम से रखा जाएगा। 

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

एक-एक आतंकवादी की खोदी जाएगी कब्र- केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, एक-एक आतंकवादी की कब्र खोदी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, आतंकियों ने कायराना हरकत की। यह घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply