छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

धमतरी. जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वाहन चालक घायल हुआ है. यह हादसा ग्राम डांडेसरा के पास हुआ.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला टायर और अन्य हिस्से करीब 10 से 15 फीट दूर जा गिरे. हादसे में स्कॉर्पियो सवार सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहनलाल रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वाहन चालक गुलशन रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जो स्कॉर्पियो में घंटों तक फंसा रहा. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला गया और तत्काल बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply