छत्तीसगढ़

कोंडागांव में गिरी शौचालय की दीवार, मलबे में दबने से दम घुटने से छात्र की मौत

कोंडागांव जिले में शौचालय की दीवार गिर गई। हादसे में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टॉयलेट की छत और सेप्टिक टैंक की दीवार गिरी है। मलबे में दबने से बच्चे की जान चली गई। पूरा मामला सिटी कोतवाली के कुंडा गांव का है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम आकाश मांडवी, पिता सूरजु मांडवी है, जो कि 5वीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पुराने और कमजोर ढांचे गिरने का खतरा बना हुआ है।

पुलिस मौके पर पहुंची

कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सावधानी बरतें। टूटे-फूटे मकान के ढांचे के पास न जाएं।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply