छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

जांजगीर चांपा। पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर ₹800000 ठगे थे जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की।

प्रार्थी देवनारायण कश्यप निवासी रविदास चौक जांजगीर के द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्री निवास एंव उनके अन्य साथी के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम अलग अलग व्यक्तियों से 8,00,000/- (आठ लाख) रुपये लिया और नौकरी नहीं लगाया, पैसा वापस मांगने पर नही दे रहा है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना किया गया था।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

प्रकरण के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर। प्रकरण के आरोपी मुकेश आदित्य निवासी केरा थाना नवागढ़ जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसे पुलिस ने रायपुर से पकड़ा है। पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी देवनारायण कश्यण एवं अन्य व्यक्तियों से नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply