कोरबाछत्तीसगढ़

नीले-ड्रम में दफनाने की धमकी देकर बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी:बोली- रोका तो बच्चों को भी मार दूंगी

कोरबा। जिले में 2 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ने अपने पति से कहा कि अगर उसे रोकने की कोशिश की तो ‘नीली ड्रम’ में मारकर डाल देगी। दोनों बच्चों को भी मार देने की धमकी दी। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका दूसरे युवक से अफेयर हो गया। पति को अफेयर के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर पत्नी ने मार डालने की धमकी दी।

वहीं पत्नी की हरकत और धमकियों से पति परेशान था। पति ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताई। उसने लोगों को सलाह दी है कि लव मैरिज कभी मत करना।

See also  GATE परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का भंडाफोड़ : ‘मुन्ना भाई MBBS’ स्टाइल में नकल की साजिश, पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को दबोचा

जानकारी के अनुसार, संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है। उसने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। शुरुआत में दोनों अपनी लाइफ से काफी खुश ​थे, लेकिन पिछले कुछ समय बाद रुखसाना का व्यवहार बदल गया था। इस पर संजय को कुछ शक हुआ।

संजय ने बताया कि अफेयर का विरोध करने पर रुखसाना ने धमकियां देनी शुरू कर दी। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी।

Related Articles

Leave a Reply