छत्तीसगढ़

प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई को मार-डाला

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने से भाई की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक का नाम महेंद्र सिंह उर्फ बउआ (55 साल) है। वह अपने छोटे भाई राजवीर सिंह (45 साल) के साथ नंदिनी रोड के पास स्थित मकान में रहता था। दोनों में घर, जमीन को लेकर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

दोनों एक घर में रहते थे, लेकिन अलग-अलग थे। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह भी उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद वो दोनों शराब पीने बैठ गए। सुबह से लेकर शाम तक दोनों शराब पीते रहे। दोनों के बीच कहासुनी होती रही।

रात करीब 8-9 बजे के बीच दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। उस समय महेंद्र के हाथ में एक चाकू और छोटी कुल्हाड़ी थी, वहीं राजवीर अपने पास एक बड़ी सी कुल्हाड़ी रखा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला किया।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

राजवीर ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना तेज था कि उसके सिर के पीछे आधी कुल्हाड़ी धंस गई। इससे महेंद्र वहीं ढेर हो गया। जब आरोपी राजवीर ने देखा की महेंद्र की मौत हो गई तो वह घर से फरार हो गया।

मृतक ठेकेदार तो आरोपी निगरानी बदमाश

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महेंद्र ठेकेदारी करके अपना परिवार पालता था। वहीं उसका छोटा भाई राजवीर छावनी थाने का निगरानी बदमाश था।

फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही छावनी टीआई मोनिका पांडेय और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फोरेंसिक की टीम को वहां बुलाया। इसके बाद घटनास्थल से खून के सैंपल, हत्या के लिए उपयोग की गई कुल्हाड़ी और अन्य सबूत कलेक्ट किए गए। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply