छत्तीसगढ़

शराब सप्लाई वाहन को दिनदहाड़े लूटने बाइक सवारों ने किया हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, चालक हुआ घायल

कोरबा। शराब सप्लाई करने वाले वाहन को दिनदहाड़े लूटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां असामाजिक तत्वों ने शराब कर लौट रहे वाहन पर हमला कर न केवल चालक से मारपीट की, बल्कि वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना में चालक घायल हो गया। उसने किसी तरह खुद को बचाकर मामले की जानकारी वाहन मालिक और एजेंसी को दी। यह घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

माजदा क्रमांक CG 16 A 2400 आबकारी विभाग के द्वारा शराब परिवहन के लिए लगाई गई है, जो शराब दुकान में शराब परिवहन कर वापस वेयरहाउस जांजगीर-चांपा लौट रहा था। इस दौरान चालक जब तिलकेजा के पास पहुंचा ही था कि अचानक बाइक सवार तीन लोगों ने वाहन रुकवाया और शराब चालक से शराब देने की मांग करने लगे। नहीं देने पर उन्होंने वाहन पर हमला कर चालक से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में चालक को चोटें आई हैं।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी सामने आई है। 1 अप्रैल से शराब दुकानों में परिवहन का काम एक निजी कंपनी को दे दिया गया है। वहीं से अब यह सप्लाई जांजगीर-चांपा जिले से कोरबा के शराब दुकानों में हो रही है।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि चालक संतोष दास द्वारा शिकायत दी गई है, आगे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply