छत्तीसगढ़

भाजयुमो नेता की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर, नक्सलियों ने की थी गला घोटने की कोशिश

बीजापुर

बीजापुर जिले फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच व भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रचारक महेश गोटा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया हैं। बताया गया है कि नक्सलियों ने महेश गोटा को रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की थी। गोटा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। एयर एंबुलेंस मंगलवार को ही जगदलपुर पहुंच गई थी। लेकिन मौसम की खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी। बुधवार की सुबह उन्हें दिल्ली भेज दिया गया हैं। बता दें कि पूर्व सरपंच व भाजयुमो नेता महेश गोटा का नक्सलियों ने उस वक्त अपहरण कर लिया था जब हर साल की तरह इस साल भी वे ग्रामीणों के साथ दामाराम के चिकटराज पहाड़ी में पूजा करने गए थे। यहां से नक्सलियों ने 50 से ज्यादा ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन महेश गोटा को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। नक्सलियों ने सोमवार की रात गोटा को सोमनपल्ली के पास गंभीर रूप से घायल कर छोड़ गए थे। परिजनों ने उन्हें बीजापुर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें जगदलपुर लाया गया। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बुधवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर कर दिया गया हैं।

See also  वक्फ बिल ही नहीं बीजेपी भी अब पास, समझिए कैसे बदला संसद का गणित और सरकार हुई मजबूत

Related Articles

Leave a Reply