छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, शादी के घर में पसरा मातम, परिजनों ने पंचायत कार्यालय का किया घेराव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब एक 7 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इसके बाद प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया.

जानकारी के अनुसार, 9 मई को 7 वर्षीय मानस साहू अपने परिजनों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने ग्राम पतोरा आया था. हल्दी की रस्म के बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए गांव से लगे उतई गांव में स्थित शीतला तालाब गया. नहाने के दौरान मानस गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने जैसे ही उसे डूबते देखा तो तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

घटना के बाद गुस्साए परिजन और मोहल्लेवासियों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिजनों का कहना है कि तालाब के गहरीकरण के नाम पर मुरूम की खुदाई कर ली गई, जिससे तालाब अत्यधिक गहरा हो गया. इसी कारण आज बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हमने उतई पंचायत में तीन से चार बार आवेदन दिया है कि तालाब की गहराई को कम किया जाए, उसे समतल किया जाए और उसका सुंदरीकरण कराया जाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

नगर पंचायत अधिकारी राजेन्द्र नायक ने कहा कि बच्चा परिवार के साथ शादी में शामिल होने उतई आया हुआ था. वह शीतला तालाब में परिजनों के साथ नहाने गया था, जहां ज्यादा गहराई में चले जाने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने आगे बताया कि वाटर लेवल डाउन होने के चलते तालाब में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था, अब तालाब से पानी को कम किया जाएगा.मृतक बच्चे के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए हैं, बाकी मुआवजा शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा.

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

Related Articles

Leave a Reply