छत्तीसगढ़

नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या, खाली मैदान में पड़ी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। श्रीराम परिसर के पीछे खाली मैदान में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थिलेश मारकंडे के रूप में हुई है, जो नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था। खून से सना शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज का विवेचना कर रही है।

दरअसल भिलाई तीन स्थित श्री राम परिसर के पीछे खाली मैदान में युवक की लाश मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में सीएसपी छावनी हरीश पाटिल, क्राइम डीएसपी अजय सिंह और भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मैदान से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है।मृतक के भाई ने बताया कि थिलेश पिछले दो दिनों से बाहर जाने की बात कर रहा था और बिना कपड़े के ही घर से निकल गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः गुरुवार सुबह उसका शव खाली मैदान में मिला।

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हटरी चौक में जुए की फड़ पर रेड, 20 जुआरी गिरफ्तार, 7.22 लाख का मशरूका जप्त

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि हत्या की जांच को गंभीरता से लिया गया है। तकनीकी टीमों की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, निजी रंजिश और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। क्षेत्रवासियों में इस निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply