
सक्ती, 24 सितंबर 2026। सक्ती पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 2,22,000 रुपए नगद, 19 नग मोबाइल फोन और ताश की 4 गड्डी जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7,22,000 रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अग्रसेन भवन के पास काटपत्ती जुआ चल रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और भागने की कोशिश कर रहे सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
सभी 20 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जुआ-सट्टा के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी-
- चंद्रशेखर शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गेवाडीन कॉलोनी, सक्ती।
- राजेश अग्रवाल पिता स्व. देवचरण अग्रवाल, उम्र 59 वर्ष, निवासी कचहरी चौक, सक्ती।
- मनीष राठौर पिता संतोष राठौर, उम्र 31 वर्ष, निवासी रानीसागर पारा, सक्ती।
- रितेश अग्रवाल पिता धनसाय अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
- अंकित अग्रवाल उर्फ कालू पिता जयप्रकाश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
- सौरभ अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
- विपूल अग्रवाल पिता स्व. नवलकिशोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
- सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, सक्ती।
- अंकित अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी हाई स्कूल के पास, सक्ती।
- आदित्य अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
- तरूण भिंडवानी पिता हरेश भिंडवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती।
- नितिन अग्रवाल पिता चंद्रशेखर अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक, सक्ती।
- प्रियांशु अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
- आदर्श अग्रवाल पिता विवेक अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
- आकाश अग्रवाल पिता छेदीलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, सक्ती।
- नटवर अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, सक्ती।
- दिनेश कथुरिया पिता ओमप्रकाश कथुरिया, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
- बंटी अग्रवाल पिता रोशनलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।
- रितेश अग्रवाल पिता सत्यनारायण अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
- प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सक्ती।




