छत्तीसगढ़

राजधानी के तालाब में तैरता हुआ मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस

रायपुर. राजधानी रायपुर में रविवार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बूढ़ातालाब में आज सुबह नवजात का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. तालाब पहुंचे मछुआरे ने शिशु के शव को देखा तो उनके होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नवजात का शव मिलने की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद तालाब से शव को बरामद किया गया और पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के अस्पताल के रिकॉर्ड्स चेक किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पुरानी बस्ती थाना के टीआई योगेश कश्यप ने बताया कि लोगों के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में यह भ्रूण लगभग 7 से 8 महीने का बताया जा रहा है.  पुलिस आसपास के अस्पतालों में पूछताछ कर रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply