छत्तीसगढ़

मां ने 8 साल की बेटी के साथ किया आत्मदाह, घर में मिली अधजली लाश

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मां ने 8 साल की बेटी के साथ आत्मदाह किया है. यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका जागेश्वरी साहू टाउनशिप स्थित अपने बीएसपी रिटायर्ड पिता के घर में रहती थी. पति से उनका विवाद चल रहा था. धमतरी जिला न्यायालय में तलाक का मामला लंबित था. महिला ने घर में आग लगाकर अपनी मासूम बच्ची के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में जागेश्वरी साहू और बेटी दिव्यांशी साहू की मौत हो गई है. नंदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही.

See also  सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात: गुटखा के पैसे नहीं मिले तो मां को मार डाला

दरअसल जागेश्वरी साहू छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य थी. 8 साल पहले उनका विवाह धमतरी निवासी युवक से हुआ था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका. 3 साल बाद ही जागेश्वरी और उनके पति के बीच आर्थिक तंगी को लेकर विवाद शुरू हो गया. पति की प्रताड़ना से परेशान जागेश्वरी अपने पिता के घर वापस आ गई थी. जानकारी के अनुसार उनके पति फोटोग्राफर का काम करता है, जिसने झूठ बोलकर बीएसपी कर्मी सीताराम साहू की बेटी जागेश्वरी साहू से शादी की थी.

See also  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

लगभग 5 सालों से जागेश्वरी अपने पिता के घर आकर रह रही थी. उन्होंने धमतरी परिवार न्यायालय में भरण पोषण का केस भी किया था. मृतिका के इंस्टाग्राम में अपलोड वीडियो से इस बात का जरा भी आभाष नहीं होता कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी. पति का नाम रामकृष्ण साहू है.

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जागेश्वरी पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही थी. तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन था. वे अपनी बेटी के साथ पिता के घर में रह रही थी. पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक तनाव और डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply