छत्तीसगढ़

कोरबा जेल ब्रेक में बड़ा एक्शन: जेलर और 3 प्रहरी निलंबित, भाग निकले रेप के 4 आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जेल में बंद 4 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही 3 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। मामले में डीजी जेल ने आदेश जारी किया है। जेलर को सेंट्रल जेल बिलासपुर अटैच किया गया है। फरार हुए चारों कैदी पस्को एक्ट में जेल में बंद थे।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

दरअसल, कोरबा जेल में बंद 4 विचाराधीन कैदी फरार हो गए थे। गाय के कफन- दफ़न के नाम पर ये जेल की दिवार के पास पहुंचे और 25 फिट दिवार कूदकर फरार हो गए। फरार कैदी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। ये चारों आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद थे। यह पूरी घटना जेल परिसर के सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

जेल से कैदियों के भागने के बाद सवाल खड़ा होता है कि, कैदी इतनी ऊँची दीवार को इतनी आसानी से कैसे फांद गए। उन्हें गाय के दफनाने के नाम पर दीवार के पास तक पहुंचने की अनुमति कैसे मिल गई और जेल की सुरक्षा और निगरानी तंत्र इन्हें रोकने ने क्यों विफल रहा। फ़िलहाल CCTV फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान और सुराग जुटाए जा रहे हैं।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply