छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने 10 अगस्त 2025 को पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों और CCTNS ऑपरेटरों के साथ क्राइम मीटिंग ली। बैठक में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, गंभीर और महिला संबंधी अपराधों के फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम करने और आगामी गणेश पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचे और विधिसम्मत कार्रवाई करे। लंबित अपराध, चालान, शिकायत और मर्ग का त्वरित निराकरण किया जाए। अवैध शराब और गांजा की बिक्री की सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाए।

उन्होंने पूर्व में चोरी, डकैती, लूट के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल से रिहा हुए आरोपियों पर निगरानी रखने और उनसे समय-समय पर पूछताछ करने के निर्देश दिए। चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, मारपीट और गुंडागर्दी में शामिल आरोपियों के नाम नए निगरानी/गुंडा फाइल में दर्ज करने और हर गिरफ्तार आरोपी का फिंगर प्रिंट अनिवार्य रूप से लेने पर जोर दिया।

See also  कर्मचारी भवन में राजस्व पटवारी संघ जिला जांजगीर चांपा की बैठक संपन्न

वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क पर घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और गणेश उत्सव के दौरान समितियों से बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply