छत्तीसगढ़

स्कूल से लौट रहे तीन छात्रों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। स्कूल से पढ़ाई कर लौट रहे तीन मासूम छात्रों पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय रंजीत सिंह, पिता जगन्नाथ, निवासी विशालपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से झुलस गए है। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ओडगी विकासखण्ड के चांदनी बिहारपुर अंचल का है। यह हादसा शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे हुआ जब ठाडपाथर स्कूल से पढ़ाई कर लौटते समय तीनों छात्र तेज बारिश से बचने के लिए ठाडपाथर-रेडीपहाड़ी मार्ग पर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

गांव में मचा कोहराम
इस हादसे में घायल हुए दो की पहचान सुनील कुमार पिता हरी शरण बैस और अनूप कुमार, पिता रामदेव बैस नाम के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। विशालपुर गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply