छत्तीसगढ़

टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, एक साथ दो बच्चियों की मौत से घर मे छाया मातम

मुंगेली। ग्राम चिरौटी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास बहने वाले टेसूआ नाले में नहाने गईं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

मृत बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय रबिया जोशी पिता अनूप जोशी (कक्षा पहली) और 7 वर्षीय अंकिता जोशी पिता संजय जोशी (कक्षा दूसरी) के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थीं और गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ नहाने गई थीं।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

गांव के बच्चे अक्सर गर्मी के मौसम में टेसूआ नाले में नहाने और खेलने जाया करते हैं। मंगलवार को भी दोनों बहनें अपने साथियों के साथ वहां पहुंचीं। नाले में नहाते समय पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गईं। बाकी दो बच्चियां चीखती-चिल्लाती हुई गांव की ओर दौड़ीं और घटना की सूचना ग्रामीणों को दी।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

ग्रामीणों ने जब तक बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और एक ही सवाल कर रहे हैं – अगर बच्चों पर नजर रखी जाती तो क्या यह हादसा टल सकता था?

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply