छत्तीसगढ़

पिछला पति रिजेक्ट, हमें तो नया ही चाहिए: दो-दो बच्चों की मां दो सगी बहनों के फैसले से हर कोई रह गया अवाक

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की इन दो महिलाओं की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दो-दो बच्चों की मां इन सगी दो बहनों पर मोबाइल के माध्यम से बातचीत के बाद चढ़ा प्यार का बुखार इस कदर हावी है कि, वे अपने दोनो बच्चों को छोड़कर अब अपने प्रेमियों को ही पति मानकर उन्हीं के साथ रहने पर आमादा है। प्यार में पागल इन दोनों महिलाएं प्रेम के लिए अपने दोनों बच्चों को छोडऩे से तनिक भी नहीं हिचकीं।


दरअसल मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ेगा की है। वे पिछले महीने जून में अपने-अपने दोनो बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई थी। केशकाल पुलिस ने पखवाड़ेभर बाद इन दोनों शादीशुदा महिलाओं को एमपी के सीहोर से खोज निकाला था। दोनों ही महिलाओं ने सीहोर में स्थानीय युवकों के साथ शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को उनके पतियों और चार बच्चों के साथ केशकाल थाना लाया था। जहां एसडीएम के समक्ष उनका बयान दर्ज कराया गया। जिसमें दोनों महिलाओं ने अपने वर्तमान पतियों के साथ सीहोर जाने की इच्छा जताई।

See also  स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत, बिलासपुर में 100 तक पहुंचने को है आंकड़ा


आपको बता दें कि, दोनों ही महिलाये सगी बहने हैं। दोनों ने अपने दो – दो बच्चों को अपने ससुराल में सास-ससुर को सौंप दिया है। अपने बच्चों को छोड़कर दोनों ही महिलाओं ने मध्यप्रदेश जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद केशकाल पुलिस ने बच्चों को उनके दादा-दादी को सुपुर्द कर दोनों महिलाओं को भी सुरक्षित उनके नये पतियों को सौंप दिया है। इन दोनो महिलाओं का अपने नन्हें – नन्हें बच्चों को अपने से दूर कर अपने नये पतियों के साथ चले जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply