छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में हादसा : पिकअप और बाइक में टक्कर, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की मौत

डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र आज सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ।

See also  हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालक को जल्द पकड़ा जा सके।

See also  बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : मां की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन हादसे से गहरे शोक में हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित गति बनाए रखने और सड़क नियमों का पालन करने की चेतावनी भी जारी की है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करता है।

See also  रास्ता रोककर गाड़ी में बैठाने की कोशिश, छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई; CG पुलिस ने लिया एक्शन

Related Articles

Leave a Reply