छत्तीसगढ़

दशगात्र में शामिल होने आई दो महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, नशे में धुत आरोपी फरार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नशे में धुत पिकअप चालक ने दो महिलाओं को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

जानकारी के अनुसार, यह घटना पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवशरा गांव की है। दोनों महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आई थीं। इस दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, आरोपी चालक घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply