छत्तीसगढ़

पॉवर प्लांट में ऊंचाई से गिरी लिफ्ट: 3 मजदूरों की मौके पर मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां के RKM पॉवर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिर गई। इस दौरान हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ईलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है। लिफ्ट 75 मीटर तक जानी थी लेकिन 40 मीटर ऊंचाई पर पहुंचकर गिर गई। पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा में संचालित RKM पॉवर प्लांट का है। ASP हरीश यादव ने घटना की पुष्टि की है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply