छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन में टला बड़ा हादसा: ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री का पैर, RPF ASI ने बचाई जान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में आज एक बड़ी दुर्घटना होते होते टली. चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया और उसके शरीर का नीचला हिस्सा ट्रेन प्लेटफॉर्म के नीचे जा चुका था. लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रहे RPF ASI ने सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए उसे खींचकर बाहर निकाल लिया, जिससे यात्री की जान बच सकी.

See also  कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला, वन विभाग ने दी दबिश, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09059 उधना-खुरदा रोड स्पेशल गुरुवार को दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर शाम 6:52 बजे पहुंची और 7:05 बजे रवाना हो रही थी. इसी दौरान एक यात्री ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरने लगा, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. मौके पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक (ASI) संजय गांगुली ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए यात्री को पकड़कर खींच लिया और उसकी जान बचा ली. इसके बाद गार्ड द्वारा ट्रेन रोके जाने पर यात्री को सुरक्षित रूप से एसी कोच में बैठाया गया.

See also  युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

एएसआई संजय गांगुली के इस साहसिक और उत्कृष्ट कार्य की सभी ने सराहना की है. उन्होंने मुस्तैदी और मानवता का परिचय देते हुए एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Related Articles

Leave a Reply