छत्तीसगढ़

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हुई हादसे का शिकार, 1 की मौके पर हुई मौत, 4 की हालत गंभीर

सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों के थोक तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची!

जानकारी के अनुसार, 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे. दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई. इस हादसे में 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं.

See also  परिक्रमा पथ या करोड़ों के खेल का रास्ता? प्रशासन बता रहा विकास की गाथा, किसान कर रहे जांच की मांग

घायलों के इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

See also  रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला : आचार्य पदारोहण महोत्सव समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Related Articles

Leave a Reply