छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल के भीतर हुई एक हत्या की वारदात ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के ई-1 बैरक में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान कोटा थाना क्षेत्र के दबनपुर निवासी नीलू जगत के रुप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी हत्या नाली के स्लैब से सिर कुचलकर की गई है।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

बताया जा रहा है कि जिस ई-1 वार्ड में यह घटना हुई, वह मानसिक रुप से बीमार बंदियों के लिए आरक्षित है। हत्या का आरोप जेल में बंद राजेश राय पर लगाया जा रहा है, जो मुंगेली जिले के चमारी गांव का निवासी है। राजेश राय तिहरे हत्याकांड के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से जेल में बंद है और उसे भी मानसिक रुप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैरक को सील कर जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जेल के भीतर इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई और सुरक्षा व्यवस्था में कही कोई चूक तो नहीं हुई।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

सेंट्रल जेल जैसे हाई सिक्योरिटी परिसर के अंदर हुई इस हत्या ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानसिक रोगी वार्ड में हुई इस घटना के बाद अन्य बंदियों और जेल कर्मचारियों के बीच भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply