छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर पलटने से दो नाबालिगों की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का इलाज जारी है।

यह घटना बिडोरा और सिंघनपुरी के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। मृतकों की पहचान योगेश नेताम और कैलाश वर्मा के रूप में हुई है। दोनों निवासी अमलीडीह गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

See also  शिवनाथ नदी में मिली SI की तीन दिन से लापता पत्नी की लाश; स्कूटी मिली, पर मोबाइल गायब

Related Articles

Leave a Reply