छत्तीसगढ़

सिलतरा के फैक्ट्री में हादसा, एक मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

धरसीवा। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित फैक्ट्री में एक बार फिर हादसा हुआ है, जिसमें तखतपुर के एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बढ़ती औद्योगिक घटनाओं पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से सवाल किया है कि औद्योगिक घटनाओं पर आखिर कब लगाम लगेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है। फैक्ट्री में सडडाउन में पावर प्लांट के पास काम चल रहा था, तभी ब्लास्ट हुआ, जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए। इस घटना में कृष्णा पूरी गोस्वामी पिता सिद्धेश पूरी गोस्वामी निवासी आजाद पारा तखतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें रायपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

फैक्ट्री में हुई इस दर्दनाक घटना ने उद्योगों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। श्रमिक की मौत और तीन अन्य के झुलसने की घटना से पहला बड़ा सवाल तो यही उठ रहा कि क्या श्रमिक असुरक्षित रूप से खतरनाक जगह काम कर रहे थे। क्या श्रमिक पर्याप्त ओर ओरिजनल आईएसआई मार्का के सुरक्षा उपकरण धारण नहीं किए थे। उद्योग प्रबंधन ओर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग क्या कर रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply