छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में 20 लाख रुपए की लूट का खुलास:- 4 आरोपी गिरफ्तार,एक आरोपी फरार दो महीनों से बनाई थी योजना

जांजगीर चांपा। चांपा के मेमर्स अरविंद इंडस्ट्रीज के कर्मचारी हरीश देवांगन का रस्ता रोककर उसके ऊपर मिर्ची का पाउडर छिड़क कर बैग में रखे 20 लाख रुपए से अधिक की राशि और अपहरण कर लुट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें मुख्य आरोपी योगेश रात्रे सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 13.75 लाख रुपए,घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। बताया कि हरीश देवांगन, सुपरवाइजर हैं, 9 जनवरी को कंपनी का कैश कलेक्शन कर सक्ती से चाम्पा लौट रहे थे। उनके पास कुल 20 लाख 18 हजार 700 रुपये नगद थे। रास्ते में ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास कार में 5 लोग सवार होकर पहुंचे और ओवरटेक कर उनकी आंखों में मिर्ची पावडर फेंक दिया। आंखों में तेज जलन होने पर जब हरीश रुका,तो सभी ने जबरन बैग को छीने लगे जब बैंग नहीं छीन सके तो कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

हरीश को मारपीट करते हुए मैनपाट के सेल्फी प्वाइंट तक ले गए और गहरी खाई में धक्का दे दिया, यह सोचकर कि उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन हरीश पूरी रात खाई में फंसे रहे और 10 जनवरी की सुबह किसी तरह बाहर निकलकर घटना की सूचना दे सके।बलौदा और कोरबा क्षेत्र के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आधे-अधूरे वाहन नंबर और कार की बनावट के आधार पर संदिग्ध काली वेन्यु कार की पहचान की गई, जिससे आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मास्टरमाइंड योगेश रात्रे ने दो महीने पहले ही इस लूट की योजना बनाई थी। आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपये नकद, लूट में प्रयुक्त कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी सुशील कुर्रे अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

Related Articles

Leave a Reply