Uncategorized

जांजगीर-चांपा: किसानों ने सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी

धान बेचने टोकन नहीं कटने से परेशान आज करेंगे एसडीएम कार्यालय का घेराव

जांजगीर-चांपा

अकलतरा के बड़े गांव में शामिल पोड़ी दल्हा उपार्जन केन्द्र में आने वाले विभिन्न गांवों के लगभग 65-70 किसान पांच हजार क्विंटल से भी ज्यादा धान नहीं बेच पा रहे हैं। धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान किसानों ने पोड़ी दल्हा में बैठक कर अकलतरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपने और एसडीएम कार्यालय का घेराव करने का फैसला किया है। पोड़ी दल्हा सरपंच जीतेन्द्र सिंह बताया कि पोड़ी दल्हा उपार्जन केन्द्र अंतर्गत परसाही नाला, चंगोरी, धनपुर, चंदनिया और अमलीडीह सहित लगभग दस गांव आते हैं जिनके साठ से सत्तर किसान टोकन नहीं कटने से धान बेचने में असमर्थ हैं जिसका परिणाम यह है कि किसान रात को अपने अपने कोठारो में रतजगा कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ शासन और प्रशासन की लानत-मलामत कर रहे हैं क्योंकि समस्या केवल टोकन कटने की नहीं है बल्कि धान उपजाने से लेकर धान पकने तक प्रथम चरण का कार्य बड़ी मशक्कत से पूरा करने के बाद धान बेचने के लिए पांच चरणों की अगली प्रक्रिया में किसानों ने धरती पाताल एक करके भी ढाक के वहीं तीन पात कहते हुए न केवल टोकन कटने बल्कि गिरदावरी में सुधार नहीं होने के कारण किसानो का रकबा घट गया है जिसके कारण किसानों को अपने मेहनत और उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण किसानों की नींद हराम है।प्रदेश के दो किसानों की दर्दनाक आत्महत्या के बाद भी प्रशासन चेता नहीं है बल्कि भौतिक सत्यापन का कोड़ा लेकर घर-घर जा रहा है और किसानों के पेट काटने के बाद उनकी पीठ भी भौतिक सत्यापन के कोड़े से छील रहा है और उसके बाद यह कोड़ा थमेगा नहीं बल्कि तीसरे चरण में कोआपरेटिव बैंक की लंबी कतारें किसानों को भागीरथी तप के बाद धन रुपी गंगा किसानों के हाथों में प्रकट होगी तब तक किसानों को भागीरथी तप करने दिया जाए।

See also  Vegasino Quick‑Play Arvostelu: Kuinka Voittaa Nopeasti Nopeassa Online Slotit -lähdössä

एग्रीस्टैक तकनीकी समस्या अब तक नहीं सुधारा गया
बताया जा रहा है कि पोड़ी दल्हा उपार्जन केन्द्र अंतर्गत आने वाले गांव परसाही नाला के सारे किसान एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं होने से परेशान हैं जिसकी गूंज विधानसभा तक गयी है लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रस्त प्रशासन ने इतनी जांजगीर-चांपा: बड़ी समस्या पर भी कोई सुध नहीं ली है और किसान धान बेचने में असमर्थ अपने बाल नोच रहे हैं।

See also  Irwin Casino – Fast‑Track Slots, Live Games, and Mobile Play for Quick Wins

80 किसानों का कैरी फारवर्ड नहीं
पोड़ी दल्हा के लगभग 80 किसानों धान बेचने के लिए पंजीयन के अंतिम पायदान कैरी फारवर्ड से चूक गए हैं जिसके कारण वे भी अपनी मेहनत का सही मूल्य प्राप्त करने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं और वे 80 किसान अपनी समस्या हल जिम्मेदार अधिकारी को बता रहे हैं मदद की उम्मीद मिल तो रही पर मिल नहीं रही है।

See also  Magius Casino: Vincite Veloci e Slot ad Alta Intensità per il Giocatore Veloce

आज पोड़ी दल्हा उपार्जन केन्द्र अंतर्गत आने वाले दस गांवों के लगभग 56 किसानों की बैठक हुई है। बहुत सारे किसान पहुंचे नहीं थे इसलिए संख्या ज्यादा हो सकती है। कल सोमवार को हम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर घेराव करेंगे और समस्या का समाधान नहीं होने पर सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
जीतेन्द्र सिंह सरपंच पोड़ी दल्हा

Related Articles

Leave a Reply