छत्तीसगढ़रायपुर

16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू होगा। यानी सभी सरकारी स्कूल 16 जून को खुल जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। 16 जून को पूरे प्रदेश में प्रवेश उत्सव का आयोजन होगा।

स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों (JD) को पत्र भेजकर प्रवेश उत्सव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल भवनों की मरम्मत और साफ-सफाई पर विशेष जोर देने को कहा गया है। जरूरत अनुसार रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

school open
See also  जांजगीर-चांपा : ग्राम पकरिया (लटिया)में कथित धर्मान्तरण का मामला, 6 लोग पकड़े गए

Related Articles

Leave a Reply