Uncategorized

छात्र का कटा चालान, स्कूल फीस से भरना पड़ा फाइन; रोने लगा तो महिला SI ने गले लगाकर लौटाए पैसे

बालकोट

जब किसी का चालान किया जाता है तो वह इसलिए होता है ताकी लोगों को इस बात का एहसास दिलाया जा सके कि ट्रैफिक के नियम उनके लिए ही बने हैं ताकी वह सेफ रह सके. सड़कों पर खड़ी होने वाली ट्रैफिक पुलिस का काम ही यही होता है कि लोगों को सतर्क किया जा सके, इसलिए हर दिन कड़ी धूप में ये पुलिसवाले मेहनत करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी की दरियादिली दिखाई दे रही है.

कर्नाटक के बागलकोट से ये वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स महिला सब इंस्पेक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और ऐसा हो भी क्यों न, महिला इंस्पेक्टर ने काम ही जो ऐसा किया है.

See also  पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 7600 करोड़ की सौगात, CG में रोजगार के लाखों अवसर मिलेंगे, आदिवासी क्षेत्रों का हो रहा विकास

कर्नाटक के बागलकोट का मामला
दरअसल, कर्नाटक के बागलकोट में महिला सब इंस्पेक्टर ने एक युवक को उसके चालान के पैसे वापस कर दिए. हुआ कुछ यूं कि बाइक पर तीन लोग बैठकर जा रहे थे. तभी महिला सब इंस्पेक्टर ने उन्हें देख लिया और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बाइक चालक का चालान काट दिया. साथ ही उन पर जुर्माना भी लगा दिया. बस फिर क्या था मिन्नतों का दौर शुरू हो गया. युवक महिला सब इंस्पेक्टर से कहने लगे कि उन्हें जानें दें क्योंकि उनके पास चालान भरने के पैसे नहीं हैं.

महिला इंस्पेक्टर की दरियादिली
जुर्माना लगाने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर को पता चला कि ये पैसे युवकों की कॉलेज की फीस है. इस बात का पता लगते ही महिला सब इंस्पेक्टर ने युवक को अपने पास बुलाया और उसको उसके पैसे वापस कर दिए. महिला संब इंस्पेक्टर ने युवक को गले लगाते हुए उसके पैसे वापस भी कर दि, ये देखकर आसपास खड़े लोग चौंक गए और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ. ये देखकर युवक की आंखों में आंसू आ गए. महिला ने युवक को गले लगाया और पैसे युवक की जेब में रख दिए. घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

See also  Unlocking the Potential of Online Casinos: A Strategic Guide for Australian Players

Related Articles

Leave a Reply