छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : लापता युवती की खेत में रहस्यमयी मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगांव पिपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मरखट्टी के पास एक खेत में 21 वर्षीय युवती का शव मिला। वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मिली लाश की पहचान पूनम महंत, पिता विसंबर दास महंत, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी पिपरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि युवती बीती रात से घर नहीं लौटी थी।

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

सुबह ग्रामीणों ने जब जोताई किए गए खेत में शव पड़ा देखा, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

See also  NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply