छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना – नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुथूर में नाना नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग 8 वी की छात्रा की फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। आत्महत्या का कारण फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, 8 वी की छात्रा अंजलि पटेल मूलतः सिल्ली गांव के रहने वाली है माता पिता अन्य राज्य कमाने खाने गए हुए है। अपनी दोनों बेटियों को उनके नाना नानी के घर में पढ़ाई के लिए छोड़ कर गए हुए हैं। इस बीच बुधवार की देर रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। गुरुवार की तड़के सुबह करीबन 4 बजे देखी तो वह फंसी के फंदे में लटकी हुई थीं। जिसे देख आस पास लोगो को बुलाकर नीचे उतरा गया तब तक नाबालिग बालिका की मौत हो चुकी थी।

See also  झारसुगुड़ा नाव दुर्घटना, महानदी से अब तक निकाले गए 7 शव, सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले, ओडिशा सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि कमरे की तलाशी लेने पर कोई भी सुसाइट नोट नहीं मिला है नाबालिग बालिका ने किस कारण से यह आत्महत्या की है जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply