Uncategorized

जांजगीर: खराब सड़क को लेकर AAP का अनोखा प्रदर्शन….सड़क ठीक नही हुआ तो होगा चक्का जाम

जांजगीर चाम्पा
आम आदमी पाटी जिला जांजगीर चाम्पा द्वारा खस्ताहाल सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया जिसमें जांजगीर के पुराना हॉस्पिटल के सामने तथा चम्पा में हसदेव नदी के ब्रिज में संगीत मय तरीके से सरकार , नेता ,मंत्री और जिला प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए तथा जनता को भी विभिन्न नारे लगाकर चुनावी प्रलोभन में न आकर सही लोगो को सरकार चलाने की जिम्मेदारी देने की बात कही,सड़क पर लोगो ने भी खूब सहयोग दिया , चाम्पा में जनता ने हाथ दिखा कर सभी प्रदर्शकारीयो का हौसला बढ़ाया तथा खुद ही बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हो गए ,
जिसमे मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल एवं आप प्रवक्ता विशाल केलकर ने अनोखा स्लोगन कह के जनता का ध्यान खूब बटोरा जिसमे मुख्य रूप से स्लोगन था

See also  Vulkan Vegas : Machines à sous Quick‑Play et Gains ultra‑rapides

10 का मुर्गा खाओगे ऐसा ही रोड पाओगे, 500 में बिक जाओगे ऐसा ही रोड पाओगे

नए तरीके से किये प्रदर्शन में जनता ने भी खूब मज़े लिए , आने जाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था ,युवा प्रदेशसंगठन मंत्री आशुतोष गोपाल जी ने कहा कि जब तक पूरे जांजगीर जिले की रोड बना नही देते हम ऐसा ही प्रदर्शन करते रहेंगे , आप प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर ने कहा कि नेता चुनाव में वोट खरीदने के बाद जनता की समस्या भूल जाते है , जिला अध्यक्ष विन्देश राठौर ने कहा कि यह प्रदर्शन सभी विधानसभा में किया जायगा आप नेता अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सड़क के गड्ढे देख के लगता है यहाँ मछली पालन किया जा सकता है आप नेता चैतराम देव खटकर जी ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है चुनावी प्रलोभन वालो को सबक सिखायेगी प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामगोपाल गौरहा , चैतराम देव खटकर ,विजय मौर्य , विनय गुप्ता , मुकेश दिनकर , अविनाश सिंह , इब्राहिम खान , अमर दास, रामकृष्ण कश्यप, अजय राठौर , हरदीप ओगरे सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे

See also  N1 Bet Casino: Quick‑Fire Gaming for the Modern Player

Related Articles

Leave a Reply