छत्तीसगढ़

1400 छात्र नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा, इस एक नियम की वजह से साल हुआ बर्बाद

रायपुर। बोर्ड कक्षा के छात्रों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा से ठीक पहले बड़ा झटका दिया है. परीक्षा शुरू होने से पहले ही करीब 1400 से अधिक विद्यार्थियों का ईयर बैक हो गया है, जिसके कारण वे 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे.

माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 75 प्रतिशत अटेंडेंस के नियम को सख्ती से लागू किया गया है. कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने की वजह से कुल 1413 छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे. इसमें कक्षा 10वीं के 1063 और कक्षा 12वीं के 350 छात्र शामिल हैं. अब उपस्थिति में सुधार होने पर अगले सत्र में परीक्षा दे पाएंगे.

बता दें कि हाईस्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित हैं. कक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 3,20,535 है. इन विद्यार्थियों के लिए 2510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित हैं. इस परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या 2,45,785 है, जिनके लिए 2395 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

See also  17 करोड़ का स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला: फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खेल, सिम्स की डॉक्टर और 3 क्लर्क गिरफ्तार, 16 प्रकरणों की चल रही जांच

दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था

मंडल ने दिव्यांग एवं दुर्घटना ग्रस्त विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं. जिन छात्रों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर या अन्य चोट के कारण लिखने में असमर्थता हो, उनके लिए लेखक की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा दुर्घटना प्रभावित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अलग विशेष परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं.

अनिवार्य अटेंडेंस
10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों के लिए पूरे शैक्षणिक सत्र में 75% उपस्थिति आवश्यक है.

दस्तावेजी प्रमाण
यदि उपस्थिति कम है, तो विशेष मामलों में जैसे चिकित्सा कारण मान्य दस्तावेज़ मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने पर ही छूट दी जा सकती है.

नियमित समीक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों को छात्रों की उपस्थिति की नियमित समीक्षा करने और कम उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों को सूचित करने का निर्देश देते हैं.

See also  हवाई मार्ग पर बस्तर की ऊंची उड़ान, आज से रायपुर और हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू

अतिरिक्त कक्षाएं
कमजोर उपस्थिति वाले छात्रों के लिए स्कूल अतिरिक्त कक्षाएं और परामर्श की व्यवस्था कर सकते हैं.

अनुशासनात्मक कार्रवाई
75% से कम उपस्थिति होने पर छात्र को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी.

Related Articles

Leave a Reply