छत्तीसगढ़

शिक्षा के अधिकार में नए नियम ने कराई कटौती : 24 हजार सीटें घटी, सिर्फ 19 हजार सीटों पर दाखिला

भिलाई। गरीब वर्ग के बच्चों को निः शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए राज्य ने आरटीई पोर्टल खोल दिया है। नए नियम इस साल वर्ष 2026-27 में लागू होने से प्रदेशभर के निजी स्कूलों में आरटीई की सीटें 65 प्रतिशत घट गई है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा 24 हजार 707 सीटें कम कर दी गई हैं। पिछले साल प्रदेशभर में आरटीई क 44173 सीटें थी और इस साल यानी वर्ष 2026-27 में महज 19 हजार 466 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। इन सीटों में 16 फरवरी से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

आंकड़े बताते हैं कि,  दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा सहित पूरे 33 जिलों में आरटीई की सीटें घट गई हैं।  जबकि पिछले साल इस कक्षा में 48 सीटें थी। डीएवी हुडको में वर्ष 2025-26 वर्तमान शेक्षणिक सत्र में नर्सरी में दर्ज संख्या 88 है। यहां 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के हिसाब से 22 बच्चों को प्रवेश मिला है। इस साल वर्ष 2026-27 में नर्सरी की सीटें शून्य हो गई है। कक्षा पहली में 31 सीटें आरक्षित की गई है पिछले साल यहां 55 सीटें थी। इस तरह पूरे प्रदेश के स्कूलों में इसी तरह की सीटें कम व शून्य हो गई है।

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

इसलिए कम हो गईं सीटें
आरटीई के नए नियम में कक्षा पहली को ही अब प्रवेश क्लास बनाया गया है। इसके पहले नर्सरी, केजी वन और पहली क्लास यानी तीनों क्लास को प्रवेश क्लास बनाकर दाखिले दिए जा रहे थे। नियम के बदलाव का असर पूरे प्रदेशभर सीटों की संख्या में हुई है। किसी स्कूल में शून्य सीटें हो गई है तो किसी स्कूल में आधी ही रह गई है। प्रदेशभर के 6866 निजी स्कूलों में ही इस बार दाखिले के लिए सीटें निर्धारित हो पाई है।

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

2021-22-53006
2022-23-52849
2023-24-50266
2024-25-54300
2025-26-44173
2026-27-19466

दिल्ली पब्लिक स्कूल मिलाई में पिछले साल यानी वर्ष 2025-26 में केजी वन की दर्ज संख्या 366 थी। इसका 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के हिसाब से प्रवेश क्लास में 91 सीटें थी। नए नियम के बाद इस साल यानी वर्ष 2026-27 में 90 सीटें घटी है। इसी तरह श्री शंकराचार्य हुडकों में वर्ष 2025-26 में नर्सरी की दर्ज संख्या 24 है। इसका 25 प्रतिशत आरटीई सीटों के हिसाब से 6 सीटों में बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां नर्सरी की सीटें शून्य हो गई है। यहां कक्षा पहली में 24 सीटें रह गई है। जबकि पिछले साल इस कक्षा में 48 सीटें थी। डीएवी हुडको में वर्ष 2025-26 वर्तमान शेक्षणिक सत्र में नर्सरी में दर्ज संख्या 88 है। यहां 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के हिसाब से 22 बच्चों को प्रवेश मिला है। इस साल वर्ष 2026-27 में नर्सरी की सीटें शून्य हो गई है। कक्षा पहली में 31 सीटें आरक्षित की गई है पिछले साल यहां 55 सीटें थी। इस तरह पूरे प्रदेश के स्कूलों में इसी तरह की सीटें कम व शून्य हो गई है।

See also  अपशिष्ट से फसल खराब होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मक्का प्लांट में घुसकर की तोड़-फोड़, मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन
जिला का नामकुल स्कूलआरटीई सीट(2026-2027)
रायपुर8283092
बिलासपुर5742068
दुर्ग5261372
जांजगीर चांपा464692
कोरबा302627
बलौदा बाजार-भाटापारा239540
कवर्धा212422
राजनांदगांव190551
मुंगेली226920
सारंगढ-बिलाईगढ़174316
रायगढ़247711
धमतरी214450
महासमुंद227355
सक्ती243467
सुरजपुर367667
सरगुजा221455
बेमेतरा175449
बालोद171450
बलरामपुर1881489
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई81267
जशपुर187810
बस्तर95141
गरियाबंद76244
कांकेर156624
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर105210
कोरिया97209
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही75431
कोंडागांव87162
बीजापुर3531
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी38128
नारायणपुर1340
दन्तेवाड़ा1547
सुकमा1929

कुल स्कूल 6866, कुल आरटीई की सीटें 19466

Related Articles

Leave a Reply