छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। मामले में प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन (38 वर्ष), निवासी अखराभांठा सक्ती, ने 30 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान वर्ष 2021 में कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश पर प्रति माह पांच प्रतिशत ब्याज और अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का लालच दिया।

See also  अंधे कत्ल का खुलासा, युवती को परेशान करने पर गई युवक की जान, एक महिला और दो नाबालिग के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

झांसे में आकर प्रार्थी सहित अन्य लोगों ने कुल 8 करोड़ 45 लाख रुपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से निवेश कर दिए। शुरुआत में कुछ महीनों तक ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी टालमटोल करने लगा और रकम लौटाने का झूठा आश्वासन देता रहा। शिकायत पर थाना चांपा में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देबनाथ को कृष्णानगर (जिला नदिया, पश्चिम बंगाल) से हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, सोने के आभूषण, विभिन्न बैंकों के चेकबुक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, महंगे मोबाइल और नकद राशि बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

See also  बेटे की 'शैतानी' से दंपती के बीच झगड़ा: रायपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, मौत के बाद परिजनों के बीच जमकर मारपीट

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित पुलिस टीम और साइबर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply