छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : नेताजी चौक पर एक्टिवा में लगी भीषण आग , डायल 112 की देरी पर उठे सवाल

जांजगीर चांपा। जांजगीर के व्यस्त नेताजी चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जल उठी और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार की देर रात नेताजी चौक पर खड़ी एक्टिवा से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।

घटना के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि सूचना देने के बावजूद डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवाओं की देरी पर नाराजगी जताई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

See also  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से शशिकला को उगता सूरज छाप में मिल रहा जनसमर्थन

Related Articles

Leave a Reply