छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर अंगारों पर चलकर प्रदर्शन, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को पकड़कर लाया गया सेंट्रल जेल

रायपुर. रायपुर के तूता धरना स्थल पर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 57 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होते जा रहा है. अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें 4 अभ्यर्थी घायल हो गए. स्थिति तनावपूर्ण को कंट्रोल करने पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया, जिससे कुछ अभ्यर्थी घायल हुए हैं. प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पकड़कर सेंट्रल जेल लाया गया है. 

See also  टहलते समय तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान डीएड अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. वॉटर कैनन के इस्तेमाल से दो युवतियां बेहोश हो गईं. लगभग एक घंटे तक एम्बुलेंस का इतंजार किया गया. घटनास्थल पर मौजूद अन्य अभ्यर्थी उन्हें कंधों पर उठाकर पैदल अस्पताल ले जाने की कोशिश करते रहे. इस दौरान कवरेज के लिए मौके पर मौजूद लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने गाड़ी से बेहोश अभ्यर्थियों को अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि दो युवतियां बेहोश थीं, जिनका उपचार जारी है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं. 

See also  सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, परिजनों की शिकायत पर महीने भर बाद सामने आया मामला, जांच में सामने आई यह बात

बता दें कि पीड़ित अभ्यर्थियों ने इससे पहले राष्ट्रपति, राज्यपाल डेका, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं होने के कारण आदिवासी अभ्यर्थी 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए थे. 

Related Articles

Leave a Reply