छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

19 फरवरी से जांजगीर में “प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026”, राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

जांजगीर। माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले के पुलिस परेड ग्राउंड, खोखरा, जांजगीर (छत्तीसगढ़) में कल दिनांक 19 से 21 फरवरी 2026 तक “प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026” नामक राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 19 फरवरी को सुबह 11:00 बजे सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के करकमलों से और छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, खनिज आयोग के अध्यक्ष सौरभ सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, नपाप. अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढेवाल, चाम्पा नपाप. अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जांजगीर जिलाधीश जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम भगत सहित अन्य प्रमुख अतिथिगणों के उपस्थित में प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन समारोह प्रारंभ होगा। ऐसी जानकारी दिल्ली के फेंड्स एक्जीबिशन एवं प्रमोशन के चेयरमेन आनंद पाल और प्रोजेक्ट हेड श्रीमती अखिला श्रीनिवासन जी ने प्रेस को दी।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

आगे उन्होंने कहा कि, “प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026” में केंद्र सरकार के 35 से अधिक विभिन्न विभागों के और केंद्र और राज्य के 40 से अधिक विविध उपक्रमों के स्टाल लगेंगे। इस मेगा प्रदर्शनी में कृषि एवं कृषि तकनीक, विज्ञान एवं अनुसंधान, रक्षा एवं सुरक्षा, कौशल विकास एवं शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार, सूचना प्रौ‌द्योगिकी, पर्यटन, उ‌द्योग एवं व्यापार के साथ-साथ कोयला, खनन एवं इस्पात क्षेत्र से जुड़े नवाचारों और योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जांजगीर सहित पूरे क्षेत्र की विकास क्षमता को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा जन-जागरुकता, नवाचार, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। यह आयोजन राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी विशेष रूप से युवाओं, किसानों, उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं निवेशकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं, नई तकनीकों और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का कार्य करेगी। दिनांक 19 फरवरी को 11:00 बजे से इस प्रदर्शनी का प्रारंभ होगा और दिनांक 20 व 21 फरवरी को यह प्रदर्शनी आम नागरिकों को देखने के लिये खुली रहेगी। सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक उपलब्ध रहने वाली इस प्रदर्शनी को देखने के लिये जांजगीर-चाम्पा के जिलावासियों को आने का आग्रह आयोजक आनंद पाल और अखिला श्रीनिवासन जी ने किया है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply