छत्तीसगढ़

नर्सरी में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया वनरक्षक, घरवालों ने पहले पीटा फिर नचवाया

सूरजपुर। कोतवाली इलाके के चंपक नगर नर्सरी में अपनी प्रेमिका को बुलाना एक वर्दीधारी वन रक्षक को महंगा पड़ा। प्रेमिका के साथ नर्सरी में पकड़ाए वन रक्षक की युवती के स्वजन ने जमकर पिटाई की और उसके बाद उससे डांस भी कराया।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज नही कराई गई है। चंपक नगर देवनगर के नर्सरी में जिस वन रक्षक की पिटाई हुई, वह देवनगर बीट में पदस्थ है। चार दिन पूर्व उसने नर्सरी मे अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

उसी दौरान वहां पहुंचे युवती के स्वजनों ने दोनों को नर्सरी में पकड़ लिया। सात आठ की संख्या में वहां पहुंचे युवकों ने पहले तो युवती को थप्पड़ जड़ा। वनरक्षक की जमकर पिटाई कर फिर उसे मोबाइल में गाना लगाकर नृत्य करने कहा। ठीक से डांस नहीं करने पर युवकों ने उसे फटकारा।

मारपीट के दौरान वन रक्षक ने एक युवक को पहचानते हुए राजू भैया कहकर उससे गुहार भी लगाई, लेकिन उसके बाद भी उसकी पिटाई होती रही। उसके बाद उन्होंने वन रक्षक को भगाकर युवती को घर भेज दिया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

इधर घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अब यह वीडियो जमकर चल रहा है। हालांकि चार दिन पहले घटित इस घटना की अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराई गई है।

वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की भी जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल युवक युवती के रिश्तेदार बताए जा रहे है, जिन्होंने वन रक्षक को नौकरी छोड़ने की भी धमकी दी है, लेकिन इस आशय की पुष्टि नही हो सकी है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस

मामले में वायरल वीडियो के आधार पर वन मण्डलाधिकारी ने वन परिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत देवनगर बीट में पदस्थ वन रक्षक सुखदेव पैकरा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। वर्दी में घटित मारपीट व डांस कराने की घटना से विभाग की छवि धूमिल होने का जिक्र किया गया है। साथ ही घटना की सूचना विभाग को नही देना उल्लेखित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply