छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रेन एंबुलेंस के नाम पर ठगी, बीमार महिला को ट्रेन के गेट पर बैठकर करना पड़ा सफर

बिलासपुर. ट्रेन एंबुलेंस के नाम पर महिला से 65 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. बीमार महिला को खड़गपुर से रायपुर तक की यात्रा करनी थी. कोच के दरवाजे पर लेटकर महिला को यात्रा करनी पड़ी है.

जानकारी के मुताबिक, खड़गपुर निवासी सृष्टि एक्का ने 13 सितंबर को टिकट बुक कराई थी. पंचमुखी एयर एंड ट्रेन एम्बुलेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड खड़गपुर से टिकट कराई थी. बीमार महिला को खड़गपुर से रायपुर तक की यात्रा करनी थी. कंपनी ने सृष्टि एक्का से ट्रेन एंबुलेंस के नाम पर 65 हजार रुपए मांगे थे. इसके बाद रेलवे ने ट्रेन एम्बुलेंस जैसी कोई सुविधा होने से इनकार कर दिया. ट्रेन नम्बर-12906 हापा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान A2 में यात्री को सीट नहीं मिली. कोच के दरवाजे पर लेट कर महिला को यात्रा करनी पड़ी.

See also  छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू : सरकारी विभागों में हड़कंप, कई चिकन सेंटर्स बंद कराए गए

Related Articles

Leave a Reply