छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, वहीं मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है।

See also  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

तापमान की बात करें तो दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2°C और न्यूनतम 19.2°C दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6°C रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बिलासपुर में 33.3°C, जगदलपुर में 30.7°C (सामान्य से 5 डिग्री कम), अंबिकापुर में 31.7°C और माना एयरपोर्ट में 33.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

See also  चैत्र नवरात्रि शुरू : पहले ही दिन शुक्ल- ब्रम्ह और सर्वार्थ सिद्धि योग, अभिजित मुहूर्त में होगी घट स्थापना

वहीं वर्षा के आंकड़ों में देवभोग में 5 सेमी, करपावंद में 4 सेमी, देवकर में 2 सेमी और बिलासपुर में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बदलाव के पीछे मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका जिम्मेदार है, जिससे नमी बढ़ने के कारण बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी है।

See also  खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई : 214 छापे में 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट बनी रहेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply