छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को रौंदा, पिता-बेटी और बेटे तीनों की मौत

बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम रवान मुख्य मार्ग पर मंसा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पिता अपने 16 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालकर गांव खैरताल लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस अज्ञात ट्रक और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

See also  पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Reply