छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीयर दस रुपए महंगी : प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा का पौवा सेम रेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीने-पिलाने के शौकीनों के लिए यह खबर काम की है, लेकिन पीने की बात करें, तो अब बीयर के शौकीनों को हर बोतल पर करीब 10 रुपए ज्यादा देने होंगे। इसी तरह प्रीमियम शराब के कुछ ब्रांड भी पिछले साल के मुकाबले महंगे हुए हैं, लेकिन सामान्य या सस्ते स्तर की शराब के रेट यथावत हैं। राज्य में आबकारी विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में 10 हजार 7 सौ करोड़ का राजस्व हासिल किया है, लेकिन इससे जुड़ी एक और खबर ये भी है छत्तीसगढ़ में शराब और बीयर की खपत करीब 25 प्रतिशत बढ़ी है। 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में विदेशी मदिरा की आपूर्ति के लिए विदेशी मदिरा के विनिर्माता या प्रदायकर्ता इकाइयों द्वारा रेट ऑफर में प्रस्तुत किये गये (लैंडिंग प्राईस) एवं सीएसबीसीएल क्रय दर का प्रशासकीय अनुमोदन किया गया है। इससे पहले आबकारी विभाग ने एक ग्लोबल टेंडर निकालकर शराब निर्माताओं और सप्लायरों को यहां शराब बेचने के लिए आमंत्रित किया था। इन कंपनियों से रेट ऑफर बुलाए गए थे। इन रेट ऑफर पर निगोसिएशन के बाद जो प्रस्तावित दरें सामने आई थी उनका अनुमोदन विभागीय मंत्री से लिया गया है और अब इसे जारी कर दिया गया है, ये दरें अगले साल 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। 

See also  छत्तीसगढ़ से सटे सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 29 मजदूर घायल, 8-9 की हालत गंभीर

ऑल इंडिया ब्रांड में आंशिक वृद्धि, 314 ब्रांड में रेट वही
आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भारत स्तर पर बिकने वाले ऑल इंडिया ब्रांड में आंशिक वृद्धि हुई है। जबकि 314 ब्रांड में रेट यथावत है। 83 अन्य ब्रांड में रेट कम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेट ऑफर में चार कंपनियों को लंबित रखा गया है। उनसे मोलभाव के बाद उनके रेट सामने आएंगे। तीन लेबल को निरस्त किया गया है। मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि कुछ चुनिंदा ब्रांड में आंशिक वृद्धि हुई है। कुछ में कमी के साथ ही रेट लगभग यथावत हैं।

आबकारी से सरकार को मिले 10 हजार 7 सौ करोड़
राज्य सरकार को आबकारी से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 हजार 700 करोड़ रुपयों का राजस्व मिला है। हालांकि राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। लेकिन इसके विपरीत एक और तथ्य अहम है। वह ये कि राज्य में शराब और बीयर की खपत पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक बढ़ी है।

See also  जांजगीर में ACB का एक्शन : स्कूल के बाबू से 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य- लिपिक गिरफ्तार, एरियर भुगतान के लिए मांगे थे पैसे

बीयर पीना होगा मंहगा
आबकारी विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने हरिभूमि के बताया कि राज्य में 1 अप्रैल से बिकने वाली बीयर की हर बोतल पर 10 रुपए अधिक देने होंगे। बीयर के शौकीनों के लिए 30-40 ब्रांड उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रीमियम क्वालिटी की शराब के कुछ ब्रांड भी महंगे होंगे। बताया गया है कि जिन ब्रांड के रेट बढ़े हैं वह इस तरह है कि जो ब्रांड पहले साढ़े तीन हजार में बिकते थे, अब वहीं करीब पांच हजार या उसके आसपास हो सकते हैं। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि कुछ प्रीमियम ब्रांड के रेट कम हुए हैं। साथ ही सामान्य स्तर के शराब जो चलन में ज्यादा है उनके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply